‘शेतकरी आपल्या दारी’, कल्याण के इस नगरसेविका की अनूठी पहल

Madhuri Kale

मुंबई: कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने दुनिया को नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया है। लॉकडाउन के कारण जीवनावश्यक वस्तुएं लोगों को बड़ी मुश्किल से मिल पा रही हैं। ऐसे में सब्जियां आदि महंगे दामों में बिक रही हैं और लोग उन्हीं दामों में खरीदने को मजबूर हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के कल्याण (पूर्व) की एक नगरसेविका और उनके पति ने एक अनोखी पहल की है, जिसका नाम है – ‘शेतकरी आपल्या दारी‘। इस योजना के अंतर्गत हर दिन 1500 से अधिक परिवारों को बड़े ही सस्ते दामों में सब्जियां पहुंचाई जा रही हैं।

कल्याण (पूर्व) की नगरसेविका माधुरी काळे अपने पति प्रशांत काळे के साथ मिलकर ‘शेतकरी आपल्या दारी’ नामक मुहिम चला रही हैं, जिसके अंतर्गत सब्जियों को किसानो द्वारा सीधे नागरिकों को सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बीच लोगों को असुविधा न हो, इसलिए वे इस मुहिम को चला रही हैं। अधिकांश आवासीय परिसर थोक में ऑर्डर करते हैं, जो लगभग 25 पैकेट है। ताज़ी सब्जियां ऑर्डर करने के लिए कल्याण निवासी 9821838852 पर कॉल कर सकते हैं।

Madhuri Kale

स्थानीय निवासी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 100 रुपये में 5 किलो विभिन्न प्रकार की ताजी सब्जियां दी जाती हैं और 3 किलो मीठे अंगूर भी मात्रा 100 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। कल्याण निवासी नासिक के किसानों से 100 रुपये में मिश्रित सब्जियों का एक पैकेट खरीद सकते हैं। हर दिन 1500 से अधिक परिवारों को अपने दरवाजे पर सब्जियां मिलती हैं। पैकेट में प्याज, टमाटर, गाजर, चुकंदर, धनिया पत्ती और फूलगोभी सहित लगभग 12 प्रकार की सब्जियाँ हैं।

प्रशांत काळे ने लगभग 40,000 परिवारों को सब्जियों की आपूर्ति करने के लिए किसानों के साथ समझौता किया है। “मैं लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की आपूर्ति करने के लिए नासिक में सिन्नर तालुका के कुछ किसानों को समझाने में कामयाब रहा। सब्जियों के कम-से-कम छह ट्रक यहाँ रोज़ आते हैं, ”काले ने कहा।

Madhuri Kaleबता दें कि महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 1,233 नए मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 16,758 हो गई। वहीं, वायरस की वजह से बुधवार को 34 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इनमें सबसे अधिक 25 मरीजों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा, पुणे और अकोला में 3-3, जलगांव और सोलापुर में 1-1 मौत हुई है। उत्तर प्रदेश के एक नागरिक की मौत मुंबई के एक अस्पताल में हुई है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें