माँ के लिए Saina Nehwal ने शुरू किया था बैडमिंटन खेलना, आज दुनिया के दिग्गजों में होती हैं गिनती

दुनिया की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) आज यानी 17 मार्च 2021 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक साइना ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने भारत को बैडमिंटन में नई पहचान दिलाई और आज उनकी गिनती दुनिया के दिग्गजों में होती है।

महज आठ साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलने वाली साइना का जन्म साल 1990 में आज ही के दिन हरियाणा के हिसार में हुआ था। लेकिन उनके पिता के ट्रांसफर के कारण उनका परिवार हरियाणा से हैदराबाद आ गया।

दरअसल उनकी मां भी एक स्टेट लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं थीं। साइना ने बैडमिंटन के खेल में कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वो विश्व रैंकिंग में नंबर वन प्लेयर का खिताब पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी रही हैं।

साइना को पद्मश्री, पद्म विभूषण से लेकर राजीव गांधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) के साथ ही अर्जुन अवॉर्ड (Arjun Award) से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने अभीतक 24 अंतरराष्ट्रीय टाइटल्स अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही वह लंदन में खेले गए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर भी बनीं थी।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें