प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी को जमकर चप्पलों से पीटा

चप्पलों से

कुलदीप विश्वकर्मा । NavprabhatTimes.com 

जौनपुर: बुधवार दोपहर जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने एक युवक पर चप्पलोंं की बारिश शुरू कर दी। लड़की अपने प्रेमी को लगातार चप्पलों से पीटती रही। उधर यात्री, रेलकर्मी और सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने पूरा नजारा देखते रहे। एक बार तो लोगों को लगा कि शायद किसी फिल्म की सूटिंग चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र का एक युवक आगरा में रहकर पढ़ाई करता था। इस दरम्यान उसका आगरा की निवासी एक लड़की से प्रेम हो गया। दोनों कई वर्ष तक साथ रहे। लड़के की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह अपने गांव लौट आया। लड़का उसे भुलाकर अपने काम-धंधे में लग गया। उधर अपना प्यार वापस पाने के लिए लड़की कल  किसी ट्रैन से जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने लड़के को संपर्क करके उसे मिलने के लिए बुलाया।

लड़का जब सिटी स्टेशन पहुंचा, तो युवती उसे अपने साथ आगरा चलने का दबाव बनाने लगी। लड़के द्वारा साफ इंकार करने के बाद वह आगबबूला होकर उसे वहीं चप्पलों से पीटने लगी। अचानक हुई इस वारदात से स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेलकर्मी स्तब्ध रह गये। कुछ देर बाद युवती कहीं चली गयी। उधर मौका देख प्रेमी भी कहीं लापता हो गया।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + five =