जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, विधायक और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद

कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह कानपुर ग्रामीण के कई क्षेत्रों में किया गया। जहाँ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में विधायक अभिजीत सांगा भी मौजूद रहे।

बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी में सभी जनपद के पदाधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। इसी मौके पर कानपुर के जिला अध्यक्ष ग्रामीण के रूप कृष्ण मुरारी शुक्ल का ग्रामीण क्षेत्र में जगह जगह स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष ग्रामीण के साथ विधायक अभिजीत सांगा का भी स्वागत किया गया। बताया गया कि पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुशील कटियार की जगह कृष्ण मुरारी शुक्ला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। जिनका नौबस्ता, बम्बा, रमईपुर, बिधनू, कठेरुआ और पतारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण ने भी पतारा में जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी का स्वागत किया। इस मौके पर दिनेश कुशवाहा जिला मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य बबलू पासवान, भाजपा नेता रिंकू शर्मा, विश्वजीत, विजय कुशवाहा, रामकुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष, कुंजबिहारी दीक्षित, भाजपा नेता गोलू ठाकुर, पतारा मंडल अध्यक्ष सौरभ कुशवाहा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × four =