पुखरायां में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया इस नवनियुक्त राज्यमंत्री का स्वागत

कानपुर- राज्यमंत्री नीलिमा कटियार का कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में पहली बार आगमन हुआ, जिसमें भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भारी तादाद के साथ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बताते चले कि पुखरायां कस्बे में स्थित पटेल चौक पार्क के पास नव नियुक्त राज्यमंत्री नीलिमा कटियार का प्रथम बार आगमन हुआ, जिससे भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पुष्प भेंट करके जमकर स्वागत किया, वहीं युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बरीश अग्निहोत्री, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा, नमन अग्निहोत्री, अम्बुज पराग दुबे, उत्सव अग्निहोत्री, संदीप यादव, रोशन गुप्ता, अमरेश त्रिपाठी, निखिल आर्य, शशांक सचान, दीपल पाल, सद्दाम हुसैन, कृतार्थ तिवारी, तिलक तिवारी, सचिन सचान, अंकित शुक्ला, राहुल सचान, प्रद्युम्न अग्निहोत्री, रवि मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × 2 =