पुखरायां में हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के बाद होता है कुछ ऐसा काम

कानपुर देहात- भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पुखरायां क्षेत्र में भी विश्वकर्मा पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा जी जयंती को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखते बन रहा था। सभी कारोबारियों सहित सभी घरों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा करके व्यापार में वृद्धि और सुख समृद्धि की कामनाएं हो रही थी।
वहीं बताते चले कि कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में बाबा विश्वकर्मा की जयंती पर कस्बाई लोगों ने सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और अपने व्यापार में वृद्धि, सुख, समृद्धि की कामनाएं भी की। पुखरायां में भी हर वर्ष इसी तरह विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम आयोजित होता है। और कार्यक्रम के बाद भंडारा भी किया जाता है। पूजा के पश्चात् सभी लोगों ने मिठाई बांटकर विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम से मनाया। कई लोगों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा अद्वैत शिल्पकार, वास्तुकार थे, जिन्होने कई युगों में देवताओं के अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया था। इसीलिए भगवान विश्वकर्मा को दुनिया के सबसे बड़े मुख्य अभियंता के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम के प्रसाद वितरण किया गया जिसमें आमजनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से अशोक शर्मा, जीतू शर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजयुमो), राजीव शर्मा, अम्बरीष अग्निहोत्री, नमन अग्निहोत्री, सूर्या, मुकुल पाण्डेय, रोशन, हरिओम, नीलू, गोपाल, अरुण, पंकज, प्रदुम गुप्ता समेत कई लोग कार्यक्रम में मुख्य भूमिका के तौर पर उपस्थित रहे

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + one =