कला अर्पण कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा देखकर दंग रह गए लोग

कानपुर- सामाजिक संगठन एम एस सेवा समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को दंग कर दिया। वहीं कई युवकों ने डांस किया तो कई बच्चों ने भी बेहतरीन प्रतिभा दिखाकर दर्शकों का मन आकर्षित कर लिया।

बताते चलें कि कानपुर में सेवारत सामाजिक संगठन एम एस सेवा समिति के द्वारा दिन रविवार को ‘कला अर्पण’ नामक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे हुनरबाजों ने अपनी अद्भुत कला से उपस्थित जनों को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक महेश चंद्र शुक्ला व सावित्री शुक्ला (प्रबंधक) के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी गायकी व नृत्य और बंदना के द्वारा सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ ही स्पेशल बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा से सभी को मोहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी बच्चों को पुरस्कृत करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था की अध्यक्ष अर्पणा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ये है कि हुनरमंद बच्चों को उनका हुनर दिखाने का मौका देना। उद्घोषक विनीता और वाशु ने अपनी मस्ती और मजाकिया अंदाज के साथ ही कार्यक्रम के अंत तक उत्साहवर्धन बरकरार रखा। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या द्विवेदी व सामाजिक संगठन रजत श्री फाउंडेशन की दीप्ति सिंह, मुख्य समाज सेवी डॉक्टर बिंदु वाक्यम तिवारी व कुछ अन्य महिलाओं को नारी सशक्ति सम्मान से नवाजा गया। तो वही आईरा अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, उमेश शर्मा, राहुल पांडे, कविता सिंह व अन्य समाज के सशक्त व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया।

 

इस कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी, रेनू अवस्थी, संजय मिश्रा, रणवीर सिंह, चंद्रलता मिश्रा, स्नेह शुक्ला, सर्वोत्तम तिवारी, आलोक शर्मा, शुभा भट्टाचार्य, रोहित राधाकृष्ण, उमेश शर्मा, सरस्वती वर्मा, नीरज लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 3 =