शायद इस वायरल वीडियो ने बता दी थी गैंगस्टर विकास की भविष्यवाणी, देखिए

कानपुर। आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे बिकरु में हुए खूनी संघर्ष से करीब दस दिन पहले ही अपने भतीजे अमर दुबे की शादी में गया था। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। विवाह के दौरान विकास एक गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताते  चले कि बीते शुक्रवार को सूर्योदय के समय विकास दुबे पुलिस कस्टडी के दौरान भागने पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

वायरल वीडियो के मुताबिक गैंगस्टर विकास दुबे दो जुलाई को हुए गोलीकांड के करीब दस दिन पहले अपने भतीजे अमर दुबे की शादी में गया था। जिसमें विवाह के दौरान डीजे में बज रहे गाने “आपका क्या होगा जनाबे आली” में विकास अपने गुर्गों के साथ डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि शायद इसी गाने की तर्ज पर विकास के खात्मे की कहानी लिखी थी। जिसमें शायद उसके गुर्गों सहित उसकी कहानी भी खत्म हो गई।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + nine =