जवानों की शहादत पर दिखा लोगों का आक्रोश, चीन के खिलाफ उठाया ये कदम

कानपुर: चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर हुए कायराना हमले में बीते दिनों देश के बीस जवान शहीद हो गए हैं। जिसके खिलाफ देेेश के लोगों में दिन पर दिन गुस्सा और आक्रोश जाग रहा है। लोग चीनी सामानों का बहिष्कार करने के साथ साथ चीनी राष्ट्रपति का पुतला भी फूंक रहे हैं और चीन की इस शर्मनाक हरकत पर चीन मुर्दाबाद के नारे लगाकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम को बिधनू थाना अंतर्गत सेन चौकी के निकट क्षेत्रीय लोगों ने बीस जवानों की शहादत पर आक्रोश जाहिर करते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया और चीन मुर्दाबाद नारे लगाने के साथ चीनी राष्ट्रपति सी जिनपिंग का पुतला भी फूंका। क्षेत्रीय पूर्व सैनिक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। हम सभी चीनी उत्पादों का बहिष्कार करके चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस दौरान पूर्व सैनिक सहित गोरा पांडेय, विनोद सिंह, राजा सिंह तोमर, सुरेश पांडेय, सतीश यादव, शिवप्रताप सिंह, विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + thirteen =