प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी युवक की हत्या, पुलिस की सतर्कता से 24 घण्टे में खुलासा

कानपुर- बीते बुधवार की रात बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद अभियुक्त भागने की फिराक में लगे थे, कि पुलिस की सतर्कता के कारण दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सख्य एकत्र करने के पश्चात दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह

जानकारी के अनुसार बताते चलें कानपुर नगर के बिधनू थाना अंतर्गत ढरहरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित यादव का अपनी ही चचेरी बहन से अवैध सम्बन्ध थे। रात के मौके पर चाचा गुलाब यादव ने रोहित यादव और बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। घटना देखने पर गुस्साए चाचा गुलाब यादव ने बुधवार की रात बेटे विपिन यादव संग मिलकर पैंट के जरिये गला घोंटकर भतीजे रोहित यादव की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों अभियुक्त भागने की फिराक में थे कि तभी सूत्रों से जानकारी मिलने पर संभुआ पुल पर दोनों हत्यारोपी सवारी का इंतजार कर रहे थे, कि तभी बिधनू के कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद की सतर्कता से दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस और भी साक्ष्य जुटाने में लग गई। साक्ष्य के बाद कार्यवाई कर दोनों को भेज दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब यादव और विपिन यादव हत्या कर शव को कुएं में फेंकने वाले थे कि तभी गाँव वालों के आने की आहट सुनकर तालाब किनारे ही शव फेंककर भाग गए। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटित वारदात कबूल कर ली। एसपी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि बिधनू के सहायक थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक अजय भदौरिया, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार, सुमित गोलियान की सतर्कता के कारण घटना का 24 घण्टे में ही खुलासा कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब यादव, विपिन यादव

मृतक रोहित के परिजनों के अनुसार- मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रोहित यादव ट्रक क्लीनर था। मंगलवार रात को रोहित घर आया और इसके बाद लापता हो गया था। लापता होने पर परिजनों ने गुमसूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन दूसरे ही दिन तालाब किनारे नग्न अवस्था मे युवक का शव पड़ा मिला।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें