Home उत्तर प्रदेश कनपुरिये ने कोरोना वायरस को लेकर लिखी ऐसी कविता, पढ़कर रह जाएंगे...

कनपुरिये ने कोरोना वायरस को लेकर लिखी ऐसी कविता, पढ़कर रह जाएंगे हैरान

शैलेन्द्र सिंह यादव ● बड़े सुकून से कट रहे थे पल 

● बड़े सुकून से कट रहे थे पल, फिर मची जगत में थोड़ी हलचल।

● आ गयी थी एक नई बीमारी, नाम था जिसका कोरोना महामारी।

● ये बीमारी जो फैल रही थी पल-पल,जो बदल देने वाली थी विश्व का कल।

● चीन से शुरू हुई थी ये बीमारी, जो शायद पड़ने वाली थी सब पर भारी।

● देखते ही देखते इसने रूप लिया विकराल, जिससे होने वाला था पूरा विश्व हलाल।

● भारत में अभी थे सब इससे अंजान, क्यों कि यहां थे सब हंसते खेलते इंसान।

● फिर आया 30 जनवरी का वो पल, जिसने मचाई भारत मे थोड़ी हलचल।

● धीरे-धीरे इस बीमारी ने अपने भी पैर लिए पसार, फिर भारत मे इसका हुआ तेजी से प्रसार।

● कुछ दिनों की बंदी में गरीबों का हुआ बुरा हाल, फिर कुछ लोग आगे आये जो बने इनके पालनहार।

● अमीर तो अमीर ही रहे क्यों कि हर दिन उनका इतवार हो गया, और गरीब बेचारा मर रहा क्यों कि लंबा उसका इंतजार हो गया।

● डॉक्टर और पुलिस इस समय भगवान हो गए, जो थे सबके रखवाले कुछ की नजरों में वो गुनाहगार हो गए।

● इस संकट के समय हमें देना चाहिए सबका साथ, क्यों कि ये भारत है जनाब यहां न कोई जात-पात।

● सरकार के निर्देशों का करिये सख्ती से पालन, अन्यथा शायद झेलेंगे आप जीवन भर किसी अपने का अकेलापन

【शैलेन्द्र सिंह यादव {Youtube.com/SSGURU}】

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें