आपके किचन में ही मौजूद हैं कई राज, कोरोना को हराने में हैं मददगार.. जानिए उनके बारे में..

मुंबई: कोरोना के संक्रमण से भारत में भी दहशत का माहौल है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए तरह-तरह की कोशिशें की जा रही हैं। पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति हैं, जिससे लोग अपने घरों में कैद हैं। हर किसी के मन में बस एक यही सवाल है कि आखिर इस वायरस से कैसे बचा जाए। खैर, डॉक्टरों की टीम इस पर लगातार काम कर रही है, फिलहाल हम अपनी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत कर इस वायरस से लड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, आपको घर के अंदर ही इस वायरस से लड़ने का सामान मिल जाएगा।

कोरोना वायरस संक्रमण का अधिक खतरा दस साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक आयु के लोगों में रहता है। ऐसा नहीं है कि ये वायरस अन्य लोगों के शरीर में घर नहीं कर सकता। ऐसे में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इससे लड़ा जा सकता है। चलिए हम जानते हैं कि प्रतिरोधक क्षमता को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है।  

सुबह का नाश्ता पेट भर करें –

सुबह का नाश्ता पेटभर करें, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मेटाबॉलिज्म का विशेष महत्व होता है। खाने में फाइबर युक्त खाना जितना भी खाएं उतना स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ आपका दिल मजबूत रहेगा, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा भी कम होगा। आपको बता दें कि फल, और दाले भी फाइबर से भरपूर होती हैं।

खाने में शामिल करें खट्टे फल
रोज की डाइट में कुछ खट्टे फल भी जरूर शामिल कीजिए। ये नींबू से लेकर संतरे, मोसंबी, आँवला और अँगूर तक कुछ भी हो सकते हैं। खट्टे फल विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं।

खूब पानी पियें –
पानी के फायदे तो आप जानते ही हैं। भरपूर मात्रा में पानी के सेवन से हमारे शरीर में घर किए कई तरह के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। कोशिश करें कि फ्रिज का पानी न पिएं। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए पानी को सामान्य तापमान या फिर गुनगुना कर पिए। मटके के पानी का सेवन भी अच्छा माना गया है। पानी शरीर को डीहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसलिए हर दिन कम से कम आठ ग्लास पानी जरूर पियें। 

सात से आठ घंटे की नींद जरूरी –
एक्सपर्ट्स की मानें तो हर रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है। कम नींद लेने से शरीर में कॉर्टिसल नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और यह हार्मोन न सिर्फ तनाव बढ़ाता है, बल्कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर देता है। 

घरेलू किचन के नुस्खे बढ़ाएंगे आप की इम्युनिटी

आपको यह सामान आपके घर के किचन में ही मिल जाएगा, जिसका आप इस्तेमाल कर अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। जो संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है। 

अदरक, काली मिर्च, इलायची, लौंग, तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड पाया जाता है। जिसका काढ़ा बनाकर पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड से भरपूर हल्दी आपके शरीर को एलर्जी से लडऩे के काबिल बनाता है। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीना बहुत ही सेहतमंद होता है।

अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। यह दिल से लेकर दिमाग तक को स्वस्थ रखता है। इसमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है। इसका सेवन हम गरम दूध के साथ और सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसकी रोटी बहुत हेल्थी होती है। जो आपकी इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाती है।

सौ की एक बात- तन मन स्वस्थ होगा, तो विचार भी स्वस्थ होंगे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें