पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष विस्तारक योजना के तहत मुंबई वॉर्ड क्र. 164 में बूथ समिति की बैठक संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष विस्तारक योजना

इंद्रकुमार विश्वकर्मा | NavprabhatTimes.com 

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष विस्तारक योजना के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तारक योजना के तहत मुंबई में जगह-जगह बूथ समिति बैठकों की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत मुंबई के भाजपा वॉर्ड क्र. 164 में हाल ही में बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस योजना के तहत  मुंबई के भाजपा वॉर्ड क्र. 164 में भी बूथ समिति के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर विस्तारकों ने बताया कि पार्टी के इस अभियान का उद्देश्य लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचना है। जितनी भी योजनाएं भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने लागू की है, उनमें से 70 फ़ीसदी योजनाएं गरीब व आम आदमी को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष विस्तारक योजना

भाजपा वॉर्ड 164 के कायसम्राट नगरसेवक हरीश भांदिर्गे के मार्गदर्शन में बूथ समिति बैठकों की शुरुआत हो गई है।  इस अवसर पर भाजपा के विलेपार्ले विधानसभा से प्रवीर कपूर ने परेल विधानसभा के अध्यक्ष विस्तारक के रूप में वॉर्ड क्र. 164 के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व आम जनता से मुलाकात की व सरकार द्वारा दिए जानेवाले जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

भाजपा युवामोर्चा के वॉर्ड क्र. 164 के अध्यक्ष धीरज जतन, भाजपा वॉर्ड क्र. 164 के युवामोर्चा महामंत्री नीलेश दरवेश सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में नज़र आए।

यह भी पढ़ें .. ➡

 

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × two =