डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा प्रयागराज शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष चुने गए

शिव प्रसाद विश्वकर्मा

प्रयागराज: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय सम्बद्ध महविद्यालय जनपदीय शिक्षक संघ प्रयागराज का चुनाव महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में 23 जनवरी 2021 को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पार्वती सिंह, प्राचार्या महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज एवं पर्वेक्षक डॉ. स्वेता यादव, भवंस मेहता डिग्री कॉलेज, भरवारी व डॉ.एस.पी.  सिंह, एम.जी.पी.जी. कॉलेज, फतेहपुर की निगरानी में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राम लखन पाल, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज, उपाध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज,महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप जयसवाल, लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा, सह मंत्री डॉ. आराधना कुमारी, महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज प्रयागराज तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ.विवेक श्रीवास्तव, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज प्रयागराज, को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

शिव प्रसाद विश्वकर्मा

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. पी.के. सिंह, पूर्व महामंत्री डॉ. पी.के. पचौरी एवं प्रयागराज जनपद के सभी अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यगण तथा शिक्षक सहभागी रहे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें