पौधारोपण करके रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन, देखिए अनोखी पहल

कानपुर दक्षिण। जनपद के विभिन्न भागों में पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाव के लिए संदेश दिया जा रहा है। नौबस्ता सहित बिधनू क्षेत्र में भी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम द्वारा स्थानीय जगहों में पौधारोपण किया गया। जिसके बाद वातावरण को सुसज्जित बनाये रखने का संदेश भी दिया गया।

 

जनपद में करीब 35 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद वन विभाग के 16 लाख के अलावा अन्य पौधे अन्य विभागों द्वारा पौधारोपण जारी है। बिधनू के सेन पूरब पारा में पहुँचे जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों को बच्चों की तरह देखभाल करना है।

 

नौबस्ता के अर्रा चौकी परिसर में प्रभारी राममूरत पटेल द्वारा पुलिस टीम के पौधारोपण किया गया। जिसके बाद इलाकाई लोगों को भी पौधारोपण करके पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ बिधनू थाना परिसर में भी पुलिस टीम द्वारा पौधों को लगाया गया। वहीं उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया कि पौधे हमारे लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, हम सभी को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी है, जिससे वातावरण सुरक्षित बना रहे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × one =