Home उत्तर प्रदेश नगर निगम की लापरवाही, कई महीनों से सीवर जाम की समस्या

नगर निगम की लापरवाही, कई महीनों से सीवर जाम की समस्या

कानपुर- कानपुर नगर निगम की सीवर लाइन की समस्या दिन पर दिन एक बडी समस्या होती चली जा रही है और सीवर जाम की समस्या से क्षेत्रीय लोग परेशान है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंग रही है।
जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर के वार्ड 87 के सागरपुरी में नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। वहीं वार्ड 87 की पार्षद मेनका सिंह सेंगर ने बताया कि सीवर जाम होने से पूरी सड़क में सीवर का पानी भरा हुआ है। सीवर जाम की यह समस्या काफी महीनों से वार्ड 87 में चल रही है। मेरे द्वारा कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारी कुछ भी काम करने को तैयार नहीं है। कई दिनों से सीवर लाइन जाम पड़ी हुई है, ये भी बताया गया कि लगभग 1 साल के ऊपर सरकारी हैंड पाइप लगा हुआ है, जिससे सीवर के पानी आने शिकायत की गई थी। पानी के हैण्ड पंप में अब भी सीवर का पानी आता है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, इस समस्या में जल निगम के अधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें