महिला महाविद्यालय की प्रतियोगिता में छात्राओं की चित्रकारी देख अचंभित हुए लोग

कानपुर- शहर के महिला विद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिखर संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें “मानस अनुशीलन” नामक इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की कई छात्राओं द्वारा अद्भुत चित्रकारी कर लोगों को अचंभित होने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कानपुर जिले के किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग द्वारा “मानस अनुशीलन” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 21 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में महानगर के लगभग 10 विद्यालयों से चयनित 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बीआर अग्रवाल द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि आज का युग व्यस्तताओं का युग है, सभी भाग रहे हैं कोई कर्तव्यों से तो कोई धर्म एवं नैतिकता से। इसी कारण आज जरूरी है कि घर घर में भगवान राम जी के आदर्शों की व्याख्या हो और सभी का जीवन आदर्श बने। इस कार्यक्रम के मौके पर एक सुंदर रंगोली  भी बनाई गई जिसने सभी दर्शकों का मन मोहक कर लिया। इस रंगोली में मंतसा खातून, शालिनी सोनी, दामिनी, नैंसी, प्रज्ञा एवं ज्योती ने मिलकर रंगोली में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के मौके पर विभाग अध्यक्ष वंदना शर्मा, कार्यक्रम संयोजक आभा गुप्ता, मीडिया प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी, दीप्ति पांडे, अभिलाषा शुक्ला, सरिता शर्मा, योगेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें