चोरी के इरादे से हुई महिला की हत्या का हुआ खुलासा, पकड़े गए दो आरोपी

कानपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, बीते दिनों कल्याणपुर थाना अंतर्गत में हुई महिला की हत्या का कल्याणपुर पुलिस द्वारा खुलासा किया गया। जिसमें दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के समय आरोपियों के पास एक मोबाइल फोन, रक्त रंजित शर्ट और लगभग दो हजार रुपए नगद पाए गए।

कल्याणपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडे के मुताबिक आरोपी रोहित सिंह कल्याणपुर थाना अंतर्गत मृतका लक्ष्मी देवी पत्नी राम विलास के घर में किराए पर रहता था। 1 दिसंबर को आरोपी रोहित सिंह द्वारा अपने ममेरे भाई अभिषेक सिंह के साथ मकान मालिक के घर में लूट का प्लान बनाया गया। मकान मालिक रामविलास घर के बाहर थे। तभी अभिषेक चोरी करने के इरादे से उनके घर गया। मृतका लक्ष्मी द्वारा विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हो गई। इस विरोध में आरोपी अभिषेक ने लक्ष्मी पर हंसिये से उसके पेट, सीने और चेहरे पर वार कर दिया, प्रहार के बाद लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पश्चात अभियुक्त अभिषेक ने अलमारी से आठ हजार रुपए, सैमसंग का एक मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि अपराधी रोहित पुत्र रामानुज ग्राम बड़हिया जिला लखीसराय बिहार और आरोपी अभिषेक सिंह पुत्र आनंद सिंह ग्राम दाहौर थाना बाढ़ जनपद पटना बिहार का रहने वाला है। कानपुर एसएसपी के कुशल निर्देशन में कल्याणपुर के उपनिरीक्षक अश्वनी पांडे, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, कांस्टेबल संजय, अजय सिंगर, पुष्पेंद्र यादव, राहुल कुमार, प्रबल प्रताप सिंह और चालक राजवीर सिंह द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 1 =